Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Assam Elections 2026 : टीएमसी ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसको कहां से उतारा?

Assam Elections 2026 : टीएमसी ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसको कहां से उतारा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Assam Elections 2026 : असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC ) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) के मार्गदर्शन में यह सूची घोषित की गई है। इस दूसरी सूची में असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, मांडिया (बारपेटा) सीट से शेरमन अली अहमद, हाजो-सुअलकुची (एससी) सीट से रोजी अहमद (फुनू दास), गुवाहाटी सेंट्रल से अविजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल (डिब्रूगढ़) से इनुस कुमार कंदापन, मरियानी (जोरहाट) से परेश बोरा, करीमगंज नॉर्थ से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज साउथ से अजीज अहमद खान (रानू खान) को उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें :- Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से दाखिल किया नामांकन, 9 अप्रैल को होगी वोटिंग

इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली सूची में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया है। पहली सूची में क्रम संख्या 6 पर चामरिया विधानसभा सीट (एसी नंबर 27) से घोषित उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली गई है। टीएमसी ने अपने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें और लोगों का विश्वास जीतें। इससे पहले शनिवार को टीएमसी ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 17 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और यह एक सदनीय विधायिका है।

निर्वाचन आयोग (Election Commission) के अनुसार, इनमें से 9 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 19 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। असम का संसद में भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व है। राज्य के पास लोकसभा की 14 सीटें और राज्यसभा की 7 सीटें हैं। असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Advertisement