Assam News: असम के दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गयी। इस झड़प में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 9 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये विवाद उस दौरान हुआ जब राज्य कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान लाठीचार्ज, फायरिंग और पथराव भी हुआ है।
पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिय। एसपी सुशांत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले असम कैबिनेट ने भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों से वसूलने और इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया था।