Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Assembly Bypoll: आज चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटिंग जारी, मतगणना 23 जून को

Assembly Bypoll: आज चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटिंग जारी, मतगणना 23 जून को

By Abhimanyu 
Updated Date

Assembly Bypoll: आज 19 जून को सुबह से देश के चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में वोटिंग जारी है। जिसमें पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं, जबकि गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ये सीटें अलग-अलग कारणों के चलते खाली हुई थीं। गुरुवार को मतदान के बाद 23 जून को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

दरअसल, पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई थी। गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन, तो विसावदर सीट आप विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। केरल की नीलाम्बुर विधानसभा सीट भी खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था।

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

विसावदर विधानसभा सीट: 12.10% मतदान

कडी विधानसभा सीट: 9.05% मतदान

पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी

नीलांबुर विधानसभा सीट: 13.15% मतदान

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट: 8.50% मतदान

कालीगंज विधानसभा सीट: 10.83% मतदान

Advertisement