Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में एक फेज में होगा चुनाव, 12 नवंबर को होगी वोटिंग

Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में एक फेज में होगा चुनाव, 12 नवंबर को होगी वोटिंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि, अक्टूबर त्योहारों का समय है। अब इसमें लोकतंत्र का त्योहार भी जुड़ने जा रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

उन्होंने का कि चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पिछले काफी दिनों से इसको लेकर तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि वोटर्स् लिस्ट का पब्लिकेशन हो चुका है। नए मतदाओं को जोड़ा गया है और त्रुटियों को सुधारा गया है। साथ ही वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया है।

12 नवंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को आयेंगे परिणाम
हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर एक फेज में ही चुनाव होगा। यहां पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 8 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। बता दें कि, कुल 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 15 लाख वोटर्स बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। 1.6 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे।

हिमाचल में हैं 68 विधानसभा चुनाव
बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। 68 सीटों वाली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले यहां चुनाव होना है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस यहां पर 21 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें गईं थीं।

 

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं
Advertisement