Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Election: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग हुई खत्म, जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने​ किया मतदान

Assembly Election: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग हुई खत्म, जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने​ किया मतदान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान हुआं इन 20 सीटों पर कई दिग्गजों का ​भविष्य दांव पर लगा हुआ है। शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर ​भी आई है।

पढ़ें :- किसानों की कर्जमाफी, KG से लेकर PG तक शिक्षा मुफ्त...जानिए ​छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में क्या-क्या किए वादे?

जानकारी सामने आया कि, छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के दौरान सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कई जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही कांकेर में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के बाद तीन दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता यहां पर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं।

मिजोरम में 77.04% लोगों ने किया मतदान
इसके साथ ही मिजोरम में मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 77.04% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां पर 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

पढ़ें :- Elections 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा दावा, पांचों राज्यों में बनाएंगे सरकार
Advertisement