Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : आर्थिक तंगी इन आसान उपायों से खत्म होगी , जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

Astro Tips : आर्थिक तंगी इन आसान उपायों से खत्म होगी , जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : जीवन में आर्थिक परेशानियां सबके पास होती है। कभी कभी जीवन की गाड़ी भी अटक अटक कर चलती है। आर्थिक उन्नति के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत आवश्यक है।  मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय बताये गए है इन उपायों को करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग उठेगा।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1.घर में बांसुरी और मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने  लगती है।
2.मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान कुबेर आय के देवता हैं। इसलिए धन की वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की फोटो के साथ हमेशा भगवान कुबेर की तस्वीर को रखना चाहिए। ऐसे में पैसों की दिक्कत को दूर करने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर जरूर रखें।

3. जीवन में लगातार धन संबंधी या अन्य परेशानियां बनी हुई हैं तो पंचमुखी हनुमान जी की आराधना बेहद शुभ फलदायी रहती है। हनुमान जी की कृपा से धन, कार्य, शत्रु आदि समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

4.यदि आपको लग रहा है कि बुरा समय आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है और दुर्भाग्य जैसे आपके पीछे पड़ गया है तो प्रतिदिन सुबह पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे विष्णु जी और बृहस्पति देव की कृपा बनी रहती है जिससे आपका भाग्योदय होता है।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है
Advertisement