Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं, करें देवी लक्ष्मी की पूजा इस तरह

Astro Tips For Money : आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं, करें देवी लक्ष्मी की पूजा इस तरह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money : जीवन की आवश्यकताओं और विकास के लिए  आर्थिक उन्नति बहुत जरूरी है। आर्थिक संपन्नता के लिए श्रम करना मूल मंत्र है। सनातन धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय बताए गए है। धार्मिक ग्रंथों में धन की देवी मां लक्ष्मी के महिमा का वर्णन है। पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए  मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना बहुत जरूरी है।  आर्थिक संकटों से घबराकर लोग निराश होने लगते है तब उन्हें  देवी मां लक्ष्मी आराधना करनी चाहिए।  जब मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है तब जीवन में धन वैभव की कभी नहीं होती है।शास्त्रों में बताया गया है कि श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है। आईये जानते है  मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के आसान उपाय।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

1.मां लक्ष्मी को दूध और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2.श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
3.सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कपूर जलाना चाहिए। कपूर और दीपक की रोशनी और इनसे निकलने वाले धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है।
4.घर के बाहर नज़र बट्टू (नज़र दोष मुखोटा) जरुर लगाए।

Advertisement