Astro Tips for Money : जीवन में कदम- कदम पर धन की आवश्यकता होती है। धन के बिना जीवन संघर्षमय हो जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, धन को मां लक्ष्मी का ही रुप माना जाता है। जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ सरल उपाय करने से धन की कमी नहीं रह जाती है।
पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण
1. काम काज करने की जगह पर नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए लहसुन की कलियां लगाएं। पदोन्नति होगी। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
2.घर के बड़े-बुजुर्गों और माता-पिता के सोने के बाद सोना चाहिए। इससे घर का वातावरण अच्छा बनता है।
3.यदि आप लहसुन की 2 कलियां लाल कपड़े में बांधकर घर की उत्तर दिशा में जमीन के नीचे गांठ दें, तो इससे धन में समृद्धि और वृद्धि हो सकती हैं।
4. लहसुन की कलियां को एक नए लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से व्यापार में समृद्धि आती है।
5. 21 पत्तों पर राम का नाम लिखकर उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। धन का अपव्यय रूकेगा और आपको धन लाभ होगा।
पढ़ें :- "Shriphaal" Navratri fast : नवरात्रि व्रत में "श्रीफल" को माता लक्ष्मी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है , जानें प्रमुख उपयोग और मान्यताएं
6 . ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
7. रोजाना तुलसी की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
8. मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं।