Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : सूर्य मजबूत करने के लिए करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ , जानिए और उपाय

Astro Tips : सूर्य मजबूत करने के लिए करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ , जानिए और उपाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Astro Tips : जीवन को उत्साह के साथ जीने वाले दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते है। निराश लोग भी उत्साही लोगों को देखकर  धीरे धीरे उनका अनुसरण करने लगते है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य के कारण ही आत्मा बलिष्ठ होती है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है उन्हें सूर्य मजबूत करने का उपाय अपनाना चाहिए।
आइये जानते है दुर्भाग्य दूर करने के लिए सूर्य मजबूत करने के महाउपायों के बारे में।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1.सुबह-सुबह लाल फूल वाले पौधे या पेड़ में पानी डालना कुंडली में सूर्य को मजबूती देता है।
2.सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।
3.सूर्य को मजबूत करने के लिए दान की जाने वाली वस्तुओं में आप गुड़, जौ, तांबा और लाल फूल भी दान कर सकते हैं।
4.सूर्य मजबूत करने के लिए विधि-विधान से पूजा करके हाथ में तांबे का कड़ा धारण करें।
5.पिता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
6.आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
7.सुबह जागकर सूर्य नमस्कार करें।

Advertisement