Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology: आज से सावन मास का शुक्ल पक्ष शुरू, जाने शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में

Astrology: आज से सावन मास का शुक्ल पक्ष शुरू, जाने शुभ मुहूर्त और तिथि के बारे में

By आराधना शर्मा 
Updated Date

29 जुलाई 2022 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। पुष्य नक्षत्र है। आज शुक्रवार  का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। सावन में मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आवश्यक तिथि

29 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

29 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल – दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण
Advertisement