Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology: रात में सोने से पहले शयन कक्ष में कपूर का धुआं करें, सुख-समृद्धि आती है

Astrology: रात में सोने से पहले शयन कक्ष में कपूर का धुआं करें, सुख-समृद्धि आती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astrology: जीवन में समृद्धि के लिए सुख की नींद बहुत आवश्यक है। गहरी नींद में सोने से जीवन में ऊर्जा आती है।सुबह सो कर उठने के बाद ताजगी का अहसास हो तो समझ लीजीए कि गहरी नीद आयी है। आजकल जीवन शैली में बदलाव का सबसे अधिक असर नींद पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस समस्या के कई उपाय बताए गए है। आइये जानते है कि जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए शयन कक्ष में किस तरह के ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

1.सोने से पहले अपने  शयनकक्ष् में कपूर का धुआं करें। कपूर वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।
2.घर की महिला को सोने से पहले घर के दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक तेल लगाना चाहिए।
3.रात में शयनकक्ष में कभी भी बिखरा हुआ सामान घर में न छोड़ें।
4.घर के किचन में चांदी की कटोरी में कुछ लौंग और कपूर जलाएं। आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी और कभी पैसे की तंगी नहीं होगी।
5.पति पत्नी में आपसी तालमेल न होने के कारण कलह क्लेश का माहौल बना रहता है।ऐसी स्थिति में कपूर को देशी घी में डुबोकर रोजाना जलाएं।

Advertisement