Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 16 की उम्र में सगी मामी से अवैध संबंध और मामा को उतारा मौत के घाट, फिर साले-सास की हत्या : एनकाउंटर में बरेली का अफसर खां ढेर

16 की उम्र में सगी मामी से अवैध संबंध और मामा को उतारा मौत के घाट, फिर साले-सास की हत्या : एनकाउंटर में बरेली का अफसर खां ढेर

By Abhimanyu 
Updated Date

Bareilly Afsar Khan Encounter : यूपी के बरेली में सास और साले की हत्या कर फरार हो जाने वाले आरोपी दामाद अफसर खां उर्फ बौरा (40) को पुलिस ने मंगलवार की सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बरेली SSP अनुराग आर्य के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की गई थी।

पढ़ें :- साइबर ठगी ने बिना OTP पुलिस कर्मी के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, बरेली कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की

बरेली SSP अनुराग आर्य ने बताया कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने में 2 गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला सोमवार दोपहर 1 बजे का है, जब आरोपी ने भरी पंचायत में सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बीच—बचाव करने आई पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद फरार हो गया था। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं। अफसर खां को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार की भोर में मार गिराया।

किशोरावस्था में ही बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

परिवार वालों ने बताया कि, वर्ष 2004 में जब अफसर 16 साल का था तब उसका अवैध संबंध बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी सगी मामी से हो गया था। अवैध संबंध के चलते उसने मामी के साथ अपने मामा की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी थी । इस मामले में अफसर और उसकी मामी को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2016 में वह अपील पर जेल से छूटा था और गांव आकर चोरी और दबंगई करने लगा था । तभी उसने पड़ोस में ही रहने वाली सगी चचेरी बहन सायमा से निकाह करने की जबरन करने लगा। परिवार वालों ने विरोध के बावजूद मई 2017 में जबरन निकाह कर लिया। मगर वो सायमा से अक्सर मारपीट करता था। इसके चलते वर्ष 2022 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन उसने सायमा से समझौता कर लिया। परिजन के मुताबिक एक बार वह सीबीगंज थाने से चोरी में जेल भी जा चुका है।

योजनाबद्ध तरीके से सास और साले की हत्या

पढ़ें :- यूपी में फिर चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया जारी घने कोहरे का अलर्ट

अफसर खां ने हत्या की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। पंचायत में मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि वह पंचायत में चाकू लेकर पहुंचा था। मगर किसी को भी उसके ऊपर सख नहीं हुआ क्योंकि इस बार उसने ईद के त्योहार का हवाला देकर पत्नी से फैसला कराने को कहा था। बातचीत के दौरान अफसर ने पत्नी को धमकाते हुए कहा कि मेरे साथ नहीं रहेगी तो जान से मार दूंगा। साले और सास के विरोध पर आक्रोशित अफसर ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अफसर खां नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी सायमा से मारपीट करता था। कई बार वो अपनी पत्नी को घर से निकाल चुका था और दो दिन पहले उसने पीटकर पत्नी को निकाला,जिससे पत्नी मायके पहुंच गई। । इस पर अफसर ने उनके बहनोई राशिद खां से ईद का हवाला देते हुए पत्नी से समझौता कराने की बात कही। राशिद पहले भी उन लोगों के बीच फैसला करा चुके थे इसलिए त्योहार का हवाला देने पर वह एक बार फिर पंचायत कराने को तैयार हो गए। मगर इस बार अफसर खां ने तय कर लिया था कि अगर पत्नी ने आने से इनकार किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसी मंशा से वह पंचायत में वह चाकू ले गया था।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

Advertisement