Ather Energy 450 Apex e Scooter : एथर ने नए साल में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 एपेक्स लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। एथर 450 एपेक्स 450X पर आधारित है और इसमें स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस अपग्रेड मिलते है। जो सभी ₹1.89 लाख (एक्स-शोरूम) की प्रीमियम कीमत पर आते हैं। ई-स्कूटर को FAME II सब्सिडी नहीं मिलती है। बेंगलुरु स्थित ईवी निर्माता एथर एनर्जी की इस स्कूटर के लिए कंपनी ने पहले ही 2,500 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 450 एपेक्स इंडियम ब्लू पेंट कलर विकल्प में उपलब्ध है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
Ather 450 Apex को कई अपडेट के साथ पेश किया गया है। बता दें कि 450 एपेक्स में 450X के समान 3.7kWh बैटरी पैक का उपयोग किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि नए रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के कारण इसकी IDC रेंज 157 किमी तक बढ़ गई है।