Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार के इशारों पर हुआ हमला, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त…स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया बड़ा आरोप

भाजपा सरकार के इशारों पर हुआ हमला, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त…स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया बड़ा आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों रायबरेली में हुए हमले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा के इशारों पर हमला हुआ है। हमने अपनी यात्रा की सूचना पहले दी थी नहीं तो स्थित और ज्यादा गंभीर हो सकती थी। वहां पर मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं।

साथ ही कहा कि, भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक ही खुद संतुष्ट नहीं हैं। विधायकों को भी पीटा गया है। सत्तापक्ष के विधायक भी मारपीट के शिकार हुए। मारपीट के शिकार हुए विधायक पिछड़ा और एससी-एसटी समाज के थे लेकिन मामले में एफआईआर नहीं हुई। क्या यही है भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास’?

रायबरेली में हुआ था स्वामी प्रसाद पर हमला
बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य पर बीते दिनों युवकों ने हमला कर दिया था। ये हमला तब हुआ जब उनके समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे। तभी आरोपी युवक ने उनको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।

 

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
Advertisement