AUS-W vs IND-W 2nd T20I : ऑस्ट्रेलिया विमेंस बनाम इंडिया विमेंस, दूसरा टी20आई मैच गुरुवार 19 फरवरी 2026 को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला गया। इस मैच मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंडिया विमेंस 20 ओवर में सिर्फ 144 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की है। इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबरी आ गयी है।
पढ़ें :- IND vs AUS : आज टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर सीरीज हराने का मौका, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इंडिया विमेन ने टॉस जीता और बॉलिंग का ऑप्शन चुना था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने जॉर्जिया वोल की 88 और बेथ मूनी (विकेट कीपर) की 46 रन की बदौलत 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। मेहमान टीम के लिए अरुंधति रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, रेणुका सिंह ठाकुर को एक विकेट मिला। इस तरह से इंडिया विमेन को 164 रनों का लक्ष्य मिला था।
दूसरी पारी में इंडिया विमेन को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ठीक ठाक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली 29 और स्मृति 31 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे 36 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम ने जल्दी विकेट खो दिये। इंडिया विमेन 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।