Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Ranchi Traffic Alert: राष्ट्रपति आगमन को लेकर आज और कल इन जगहों पर नहीं चलेंगे ऑटो, निजी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

Ranchi Traffic Alert: राष्ट्रपति आगमन को लेकर आज और कल इन जगहों पर नहीं चलेंगे ऑटो, निजी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची आ रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था के लेकर  राजधानी के ट्रैफिक व्यवस्था में काफी चेंजेस किए  गए हैं। आज 31 जुलाई और कल 1 अगस्त दो दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान 76 स्थानों पर बाइलेन बंद कर दिया गया है। बता दें कुछ घंटों के लिए निर्धारित रूट पर ऑटो का परिचालन बंद रहेगा। निजी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

31 जुलाई को ट्रैफिक व्यवस्था

1- शाम 4 से 7 बजे तक कांके, रातू, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जानेवाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, बूटी मोड़ होते हुए रिंग रोड से जा सकेंगे.

2- बाहर के वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाइओवर से शहर में प्रवेश करेंगे.

3- एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ से बचने की सलाह दी गयी है.

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

4 – शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक के बीच ऑटो व टोटो का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

1 अगस्त को ट्रैफिक व्यवस्था

1 –सुबह 7 से 10 बजे तक बाहरी क्षेत्रों की ओर जानेवाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाइओवर, बूटी मोड़ से रिंग रोड होकर चलेंगे.

2 -बाहर से आनेवाले वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाइओवर से ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे.

3 – एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाईपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ पर यात्रा से बचने की सलाह दी गयी है.

पढ़ें :- योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

5 – सुबह 8 से 10 बजे तक हॉटलिप्स से अरगोड़ा चौक तक नहीं चलेंगे ऑटो।

 

 

Advertisement