1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI Preview : टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर अब तक भारी पड़ा है वेस्ट इंडीज! 2016 के सेमी-फाइनल में दी थी मात

IND vs WI Preview : टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर अब तक भारी पड़ा है वेस्ट इंडीज! 2016 के सेमी-फाइनल में दी थी मात

India vs West Indies Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है। यह करो या मरो का मुकाबला दोनों टीमों के बीच रविवार को कोलकाता में खेला जाना है। यानी जीतने वाली टीम को सेमी-फाइनल का टिकट मिलेगा और हारने वाली टीम घर लौटेगी। इस मैच से पहले मेजबान टीम फेवरेट मानी जा रही है। हालांकि, वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत आसान नहीं होने वाली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video Viral : टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 सेमीफाइनल में साक्षी हुई ओवर एक्साइट तो MS Dhoni ने दिया ये रिएक्‍शन...

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का वेस्ट इंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड खराब रहा है। दोनों टीमें इस आईसीसी टूर्नामेंट में चार बार आमने-सामने रही हैं, लेकिन भारत को सिर्फ एक बार ही जीत नसीब हुई है, जबकि वेस्ट इंडीज ने 3 बार बाजी मारी है। जिसमें 2016 का सेमी-फाइनल भी शामिल है। उस मैच में वेस्ट इंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत के फाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज एक भी टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं हारा रहा है।

हालांकि, वेस्ट इंडीज ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ एक भी टी20ई मैच नहीं जीत पायी है। ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड (2016 फाइनल), स्कॉटलैंड (2026) और इटली (2026) को हराया है। लेकिन, इस मैदान पर भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में वेस्ट इंडीज को चार बार हराया है। यह पहली बार होगा जब कोलकाता में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...