Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, डेढ़ लाख गो-दीप भी जलाने का संकल्प

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, डेढ़ लाख गो-दीप भी जलाने का संकल्प

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav:  अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी हैं। दीपोत्सव में पशुधन विभाग की तरफ से भी बड़ा संकल्प लिया गया है। पशुधन विभाग की ओर से 1.5 लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। इसे लेकर पशुधन मंत्री ने कुछ दीपक और अन्य गो उत्पाद सीएम योगी आदित्यनाथ का भेंट किए हैं। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश के गो आश्रय स्थलों में गो पूजन आयोजित करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

रामनगरी अयोध्या में बालक राम का नव्य मंदिर बनने के बाद इस बार पहला दीपोत्सव बेहद खास होगा। सूबे की योगी सरकार भी इसे खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभाग अपनी-अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
आठवें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है। अब अयोध्या सहित पूरी दुनिया को इंतजार है तो सिर्फ 30 अक्टूबर की शाम का। उस दिन सबके आराध्य भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक और कीर्तिमान रचने जा रही है। इस अद्भुत और अलौकिक पल के साक्षी पूरी दुनिया में बैठे लोग भी होंगे। सूचना विभाग द्वारा इस महोत्सव के दूरदर्शन व सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था में जुट गया है। नगर के कोने- कोने में होने वाले दीपोत्सव की आभा दिखाने के लिए एलईडी वाल और एलईडी वैन लगवाई जा रही है।

सीएम को भेंट किए गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट
इसी कड़ी में पशुधन विभाग ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया है। इसको लेकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी को प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। यह आयोजन प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बताते चलें कि, इस बार अयोध्या में 35 लाख से अधिक दीपक जलाने का संकल्प लिया गया है। इसमें अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे। इसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीपों में पशुधन विभाग की ओर से डेढ़ लाख गो दीप जलाए जाएंगे। इस संकल्प को सीएम ने भी सराहा है।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

 

Advertisement