अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह (Flag Hoisting Ceremony) की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। मंदिर परिसर में सजावट, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह विशेष अवसर रामलला के भव्य मंदिर में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक माना जा रहा है।
पढ़ें :- राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मिले PM मोदी, कहा-Teachers Day हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का है दिन
VIDEO | Uttar Pradesh: Ayodhya shines ahead of the Ram Temple flag-hoisting ceremony, with laser lights illuminating the temple spire and vibrant decorations across the complex. A rehearsal was held this morning as preparations for the grand event are now complete, creating a… pic.twitter.com/QQRz8p7iFs
— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2025
पीएम मोदी होंगे शामिल
पढ़ें :- नेपाल में कुदरत का कहर: मौतों का आंकड़ा 1,290 पार, अपनों की पहचान के लिए 'फ्री DNA प्रोफाइलिंग' देगा भारत
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। अधिकारियों, पुजारियों और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे आयोजन को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तैयारी की जा रही है।
बढ़ाई गई शहर की सुरक्षा, श्रद्धालुओं में उत्साह
ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। मंदिर क्षेत्र के आसपास रोशनी, फूलों की सजावट और सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारियां भी जारी हैं, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया है।