अयोध्या। ज्येष्ठ माह (Jyestha Month) के तीसरे मंगलवार को बजरंगबली (Bajrangbali) की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ। हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) में सुबह चार बजे से ही बजरंगबली (Bajrangbali) के जयकारे गूंजने लगे। फूलों से सजे हनुमंतलला (Hanumantlala) की दिव्य छवि का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के निकास द्वार पर निर्माण कार्य के चलते प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है। इसी रास्ते से भक्त वापस भी लौट रहे हैं। छोटे-छोटे ब्लॉक में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है। ज्येष्ठ माह (Jyestha Month) के मंगल पर शहर में जगह-जगह भंडारे भी सजे हैं। इनमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।