Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ayodhya Ram Mandir : गर्मी से राहत के लिए रामलला के मंदिर में लगाया गया AC , गर्भ गृह को माला फूल से सजाया गया

Ayodhya Ram Mandir : गर्मी से राहत के लिए रामलला के मंदिर में लगाया गया AC , गर्भ गृह को माला फूल से सजाया गया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ayodhya Ram Mandir : उत्तर भारत में गर्मी की रफतार से सब व्याकुल हो रहे है। तन को झुलसा देनी वाली गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों की परेशानियां बहुत ही ज्यादा बढ़ गई हैं। अयोध्या में उमस भरी गर्मी से राहत के लिए रामलला के मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में एसी लगाया गया है। गर्मी को मात देने के लिए मंदिर में भगवान रामलला को सूती वस्त्र पहनाए गए हैं और अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही  गर्मी में भगवान को भोग राग में दही का इस्तेमाल हो रहा है। रामलला (Shree Ram) को दही का भोग लगाने के बाद प्रसाद में भी भक्तों को दही का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि जिन मूर्तियों कि प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है उसमें भगवान का वास हो जाता है और आम जनमानस की तरह उन्हें भी ठंडी, गर्मी के साथ ही साथ भूख, प्यास का भी अहसास होता है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

मंदिर के मुख्य पुजारी राम जन्मभूमि आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा भगवान श्रीराम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भगवान की सभी सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। मंदिर खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक भक्तों को रामलला का दर्शन होगा।

Advertisement