B Surdarshan Reddy filed nomination: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति रहे। राकांपा-एससीपी प्रमुख शरद पवार, सपा सांसद राम गोपाल यादव, द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे।
पढ़ें :- तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान को दी हवाई हमले की खुली चुनौती, पाक की सेना ने अफगान पर हवाई हमला कर 19 निर्दोष लोगों की जान ली
नामांकन दाखिल करने से पहले इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार,बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “संख्याएं मायने रखती हैं। बेशक, मुझे उम्मीद है। चूंकि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूँ, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा समर्थन करेंगे…मैंने कल यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी थी। यह विचारधारा की लड़ाई है।” वहीं, सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने मंगलवार को सुदर्शन रेड्डी को एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य सांसद उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने।