Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh में कांटे वाले बाबा बने श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र, कांटो पर लेटकर करते है अनोखी साधना

Mahakumbh में कांटे वाले बाबा बने श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र, कांटो पर लेटकर करते है अनोखी साधना

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। श्रद्धा और आस्था का प्रतीक महाकुंभ की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इन्ही वायरल तस्वीरों में से एक है कांटे वाले बाबा की।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

जिन्होंने महाकुंभ में कांटो की सेज पर लेट कर साधना करते है। इसलिए इन्हें कांटे वाले बाबा नाम दिया गया है। इनका नाम रमेश कुमार मांझी है और साधना करने के लिए अपने अनोखे अंदाज की वजह से महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने है। कांटे वाले बाबा पिछले पचास सालों से हर साल यह साधना करते है और उनका कहना है कि कांटो से उनको नुकसान नहीं पहुंचता।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह प्रय़ागराज में ही नहीं बल्कि उज्जैन, हरिद्वार,नासिक और गंगासागर भी जाते है। वह कहते है कि कांटो पर लेटने से उन्हे फायदे होते है।कांटो वाले बाबा ने बताया कि मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि इससे मेरे शरीर को लाभ होता है। इससे मुझे कभी कोई तकलीफ नहीं होती है।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Advertisement