Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Kanika Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली कनिका ने शादी के करीब चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर की जानकारी अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ साझा की।

पढ़ें :- शाहरूख खान की 'किंग' के टीजर का इंतजार खत्म, SRK के बर्थडे से पहले मन्नत में दिखी खास तैयारी

कनिका कपूर ने पोस्ट में क्या लिखा?

कनिका ने अपने पोस्ट में बताया कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और उनके पति ने अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने साथ बिताए समय के लिए आभार जताया और गौतम के बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही कनिका ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की है। सिंगर ने अपने संदेश में लिखा कि वह चाहती हैं कि इस मुश्किल समय में उनके और उनके परिवार के प्रति प्यार और समझदारी बनाए रखी जाए।

2012 में पहले पति से हुई थी अलग

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी ने साल 2022 में लंदन में शादी की थी। गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। यह कनिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में एनआरआई डॉक्टर राज चंदोक से शादी की थी। दोनों साल 2012 में एक दूसरे से तलाक देकर अलग हो गए थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका ने पति गौतम हाथीरमानी पत्नी से अलग होने के फैसले की वजह से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया है कि वो सेपरेशन से टूट गए हैं।

पढ़ें :- जाह्नवी कपूर बनीं मां श्रीदेवी की 'नगीना' की इच्छाधारी नागिन, ओरी ने अपनाया ऋषि कपूर का लुक, तस्वीरें वायरल

कनिका की पहली शादी से तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा। उन्होंने अपने तीनों बच्चों को अकेले पाला-पोसा है। सिंगर पहले भी अपनी निजी जिंदगी और दूसरी शादी को लेकर बातचीत कर चुकी हैं। फिलहाल, कनिका और गौतम के अलग होने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement