मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश। जाने-माने सिंगर और मशहूर रैपर बादशाह इस बार अपने किसी गाने के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल अभी चार महीने पहले ही उन्होंने एक पंजाबी एक्ट्रेस से अपनी दूसरी शादी रचाई है जिसका नाम ईशा रिखी है। लेकिन अब उनकी पत्नी के द्वारा ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट सामने आया है कि फैन्स के मन में सवालों की आग सी लग गई है।
पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं
दरअसल हाल ही में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह और ईशा रिखी से गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। जिसकी खबरें मार्च 2026 में पहली बार उस वक्त सामने आईं, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने एक निजी समारोह के फोटो और वीडियो को अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। जैसा कि इन तस्वीरों में बादशाह को ब्राउन कलर के कुर्ते और सुनहरे रंग के साफे में दूल्हा बने हुए देखा जा सकता है, तो वहीं ईशा लाल रंग के दुल्हन जोड़े में नजर आयीं। जिसके बाद दोनों ने सिख रीति-रिवाजों से शादी के फेरे लेते हुए शादी रचाई। यह शादी इतनी गुपचुप तरीके से हुई कि शुरुआत में किसी को भनक तक नही लगी।
उनलोगों ने बेहद ही निजी तरीके से शादी का कार्यक्रम किया जिसमें केवल परिवार के लोग और खास साथी ही शामिल हुए। लेकिन ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) के एक सेशन के दौरान ईशा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके ‘पति देव’ को यह जवाब देना चाहिए कि वो दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। जिसके बाद बादशाह को पतिदेव कहकर ईशा रिखी ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।
बता दें कि ईशा रिखी ने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ से अपने करियर को शुरू करते हुए ‘अरिदास’, ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘मिंडो तासीलदारनी’ जैसी फिल्मों में काम किया। फिर साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ से अपना हिंदी डेब्यू भी किया।
शादी के कुछ महीने बाद ही क्यों आयी दोनों के रिश्ते में दरार
पढ़ें :- जिस फ्लैट का किराया देना मुश्किल था, वही खरीदा लिया! कार्तिक आर्यन की संघर्ष से सुपरस्टार बनने की कहानी
आपको बता दें कि बादशाह की पत्नी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 5 से 6 तस्वीरों से बनी हुयी वीडियो शेयर की है। जिसकी शुरुआत में बादशाह और ईशा काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक क्लिप में बादशाह अपनी पत्नी को किस भी करते दिख रहे हैं। फिर दोनों की शादी की क्लिप आती है जिसमें दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए शादी की रस्में निभा रहे हैं।
लेकिन वीडियो की शुरूआत में तो सब अच्छा रहता है लेकिन अंत तक कुछ ठीक नहीं लगता। वीडियो की लास्ट क्लिप में बादशाह अपनी पत्नी ईशा को गले लगाये हुए हैं और ईशा रिखी इसमें रोती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक कैप्सन देते हुए लिखा है कि, ‘हर तूफान एक सीख है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है।‘ फिर क्या था इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैन्स के बीच खलबली मच गई।
https://www.instagram.com/reel/DbGNLgauF51/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
कमेंट बॉक्स में कई तरह के सवालों की बाढ़ सी आ गई। किसी ने कहा कि इन दोनों का तलाक होने वाला है या दोनों अलग हो चुके हैं, प्रॉपर्टी और पैसा के आगे कुछ भी हो सकता है तो वहीं एक यूजर ने कहा कि ये तस्वीरें पुरानी हैं, जिसको ईशा बस याद कर रही हैं। हांलाकि इन कयासों पर बादशाह या उनकी पत्नी की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है और न ही इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।
पढ़ें :- Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल
बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी जिनकी एक बेटी भी है। लेकिन शादी के चंद सालों बाद ही उन दोनों ने तलाक ले लिया। ऐसे में ईशा रिखी के इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।
रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे