पटना। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले चार माह से जेल में बंद मोकामा विधानसभा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार की मुश्किले आसान हो गई है। विधायक को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। शुक्रवार को वह जेल से बाहर आ सकते है। वहीं छोटे सरकार को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस समय विधायक बेउर जेल में बंद है और उनके समर्थक विधायक की पसंदीदा तीन करोड़ की लैंड क्रूजर कार की विशेष सफाई करा तैयार की जा रही है। उम्मिद है कि वह इसी कार से जेल से बाहर आएंगे और अपने आवास जाएंगे।
पढ़ें :- JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 4 महीने बाद मिली बेल, दुलारचंद मर्डर केस में बड़ी राहत
बता दे विधायक अनंत सिंह की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। अनंत सिंह के अधिवक्ता ने अदालत में बताया कि पुलिस का आरोप है कि अनंत सिंह ने ही दुलारचंद यादव पर गोली चलाई थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत लाठी की चोट और गाड़ी से कुचलने के कारण हुई है। अधिवक्ता ने अदालत में बताया कि घटनास्थल पर मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी ने अपने आधिकारिक बयान में अनंत सिंह द्वारा गोली चलाने की पुष्टि नहीं की है। वहीं मृतक दुलारचंद यादव के पोते की फोन कॉल में केवल मौत का जिक्र किया था न कि हत्या का। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील देते हुए कहा कि चुनावी रंजिश और राजनीतिक बदले की भावना के कारण अनंत सिंह पर आरोप लगा कर इस मामले में घसीटा गया है। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों में उत्सव का माहौल है। मोकामा से लेकर पटना तक जगहों पर पटाखे फोड़े जा रहे है और मिठाइयां बंट रही है। पटना में उनके सरकारी आवास पर अनंत सिंह की पसंदीदा तीन करोड़ की लैंड क्रूजर कार साफ कराई जा रही है। इसी कार में बैठकर उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
बता दे कि जन सुराज पार्टी के समर्थक 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर 2025 को चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी। दुलारचंद की हत्या के आरोप में पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था और एक नवंबर को मोकामा जनपद में स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जेल में बंद होने के बाद भी अनंत सिंह विधानसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। इसके अलावा वह अपनी शपथ लेने के लिए विधानसभा पहुंचे और हाल ही में, राज्य सभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए भी आए थे।