नई दिल्ली: हर एक लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी के लम्हें यादगार हों, जिसे वह जिंदगी भर याद रख सके। इस कड़ी में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपने पति के साथ शादी करने के बाद ससुराल में आ रही है।
पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
इस दौरान दुल्हन का ससुराल में बड़ी भव्यता के साथ स्वागत किया जा रहा है। खूब सारे पटाखे और रॉकेट दागे जा रहें हैं। आलिशान चखरियां नचाईं जा रहीं हैं। घर को रंगमहल जैसे सजाया गया है। छतों पर हर तरफ अनार बम जल रहें हैं।
सुनहरी लड़ियों ने चकाचौंध मचा रखी है। अनार बम को हर तरफ जलते हुए देखना एक अलग अनुभव दे रहा है। खूब आतिशबाजियां हो रहीं हैं। ऐसी भव्यता को देख हर कोई दिवाना हो जाए। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे के साथ दुल्हन घर के बाहर खड़ी हो यह सब देख काफी खुश है।
Dream entry of every girl
pic.twitter.com/eU2FoyVq0w — îق𝑟𝑎𝑎
(@gostudyiqraa) May 6, 2021 पढ़ें :- Viral Video: बिना फ्रिज और घड़े के पानी होगा पंद्रह मिनट में ठंडा, जुगाड़ देख आप भी रह जाएंगे हैरान
इस वीडियो को गो स्टडी इक्रा नामक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा – “हर लड़की का सपना।” वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसको अब तक 1 लाख 94 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 3 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। कमेंट बॉक्स में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट बॉक्स में लिखा – “दुल्हन की एंट्री हो रही है यह अंडरटेकर की।”