Bajaj CNG Bike : दुनिया की जानी मानी ऑटो कंपनी बजाज ऑटो, मोटरसाइकिल उद्योग में बदलाव की गवाह बनेगी। बाइक उद्योग में कीर्तिमानग ढ़ने वाली बजाज ऑटो अब मोटरसाइकिल सवारों को वेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए भारत की पहली CNG बाइक लेकर आ रही है। दोपहिया वाहन निर्माता सीएनजी बाइक के साथ एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल बाजार में हलचल मचाने की योजना बना रहा है। कंपनी इसे 18 जून 2024 को लॉन्च करेगी। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने Pulsar NS400Z के लॉन्च इवेंट में CNG बाइक की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि यह बाइक कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और यह भारत में मोटरसाइकिल उद्योग को बदलने में मदद करेगी।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज की अपकमिंग बाइक का नाम बजाज ब्रूजर 125 CNG होगा। इसमें 125cc का इंजन होगा, जो CNG पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बाइक पेट्रोल बाइक के मुकाबले आधी कीमत में चलेगी। इसकी कीमत 90,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसमें एक बड़ा ईंधन टैंक, एक बड़ा सीट, एक व्यापक ग्रैब रेल और निकेल गार्ड से लैस हैंडलबार मिलेगा,जिससे पता चलता है कि यह सीएनजी बाइक आरामदायक और लंबी दूरी के लिए बेहतरीन होगा।