1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल के बेलहिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन शुगर बरामद — दो युवक गिरफ्तार

नेपाल के बेलहिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन शुगर बरामद — दो युवक गिरफ्तार

नेपाल के बेलहिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन शुगर बरामद — दो युवक गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए एक फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस में छापेमारी कर 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर बड़ा विवाद: नेपाली सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिक को बाजार से घसीटा, सपा नेता बैजू यादव ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बेलहिया इंस्पेक्टर हरि राम दांगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फल-सब्जी का कारोबारी मादक पदार्थ की तस्करी में भी शामिल है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने कारोबारी के बेलहिया स्थित ऑफिस पर छापा मारा। जांच के दौरान ब्राउन शुगर मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम मो. यूसुफ खान निवासी सोनौली और नौसाद आलम निवासी भैरहवा बताया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...