Ballia Road Accident : बलिया के नरहीं थाना (Narhi Police Station) क्षेत्र के तेतारपुर गांव (Tetarpur Village) से रविवार की दोपहर में 25 श्रद्धालु पिकअप वैन (Pickup Van) पर सवार होकर बाबा धाम (Baba Dham) जलाभिषेक करने जा रहे थे। बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लाची देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मुघुन राजभर (48) और घुरूहू राम (45) एंबुलेंस से घर आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुघुन राजभर की पत्नी लाची देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
पढ़ें :- 'नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बहुत शर्मनाक...' मेघालय CM ने की सख्त कार्रवाई की मांग
ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर (Village Head Brij Narayan Rajbhar) सहित 21 घायलों को घर लाने के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय (District Hospital) भेजा गया। मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद तेतारपुर गांव (Tetarpur Village)में कोहराम मच गया है। इस दर्दनाक हादसे में कुल चार लोगों की माैत हो गई है।