Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Balrampur News : पूर्व प्रधान के भाई को चोर बताकर शिक्षक ने गमछे से कसा गला जमकर पीटा, कुछ ही देर में तोड़ा दम

Balrampur News : पूर्व प्रधान के भाई को चोर बताकर शिक्षक ने गमछे से कसा गला जमकर पीटा, कुछ ही देर में तोड़ा दम

By संतोष सिंह 
Updated Date

बलरामपुर । यूपी (UP) के बलरामपुर जिले (Balrampur District) में सोमवार की सुबह चोर बताकर पूर्व प्रधान के भाई की हत्या कर दी गई। आरोप कॉलोनी में रहने वाले एक शिक्षक पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर बड़ा विवाद: नेपाली सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिक को बाजार से घसीटा, सपा नेता बैजू यादव ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना कोतवाली देहात (Kotwali Dehat) क्षेत्र के सदर तहसील के सामने स्थित न्यू कालोनी (New Colony) की है। यहां के बेलवा सुल्तानजोत गांव (Belwa Sultanjot village) के पूर्व प्रधान बब्बू के भाई डब्बू की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बब्बू ने बताया कि भाई डब्बू सुबह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी हत्या की खबर मिली।

बब्बू ने आगे बताया कि न्यू कालोनी (New Colony)  निवासी एक शिक्षक ने सुबह करीब 6.00 बजे डब्बू को पकड़ा। गमछे से उसका गला कस दिया और जमकर पीटा। स्थानीय लोगों की मानें तो डब्बू हाथ जोड़कर पुलिस के हवाले कर देने की विनती कर रहा था, लेकिन उसकी एक न सुनी। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

वहीं, आरोपी शिक्षक का कहना है कि डब्बू मोहल्ले में चोरी कर रहा था। वह पेयजल आपूर्ति की एक लोहे की पाइप चुरा कर भाग रहा था। इसी पर पकड़ा गया था। वहीं प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह (In-charge Inspector Brijanand Singh) ने बताया कि घटना की सूचना पर छानबीन की जा रही है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
Advertisement