1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanatares Laung Upaay : धनतरेस पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग का जोड़ा, मानसिक तनाव भी भागेगा

Dhanatares Laung Upaay : धनतरेस पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग का जोड़ा, मानसिक तनाव भी भागेगा

उत्सव की शुरूआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। आप इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी उपाय कर सकते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanatares Laung Upaay : दिवाली का उत्सव की शुरूआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। आप इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ें :- Dhanatares Laung Upaay : धनतरेस पर लौंग के जोड़े से मानसिक तनाव भी भागेगा , शंख दिलाएगा आर्थिक तंगी से निजात

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर लौंग और कपूर के कुछ विशेष उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। सनातन परंपरा में लौंग को ऊर्जा का स्रोत माना गया है, जो वातावरण को शुद्ध करने में मदद करती है।

धनतेरस की शाम को एक मिट्टी के दीपक या कपूर दानी में कपूर के साथ लौंग का एक जोड़ा (2 साबुत लौंग) जलाएं। इसे पूरे घर में घुमाएं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां बाहर निकलती हैं और घर के सदस्यों का मानसिक तनाव व पारिवारिक कलह दूर होती है।

यदि आप लगातार अशांत महसूस करते हैं या आपको लगता है कि काम में बार-बार बाधा आ रही है, तो धनतेरस के दिन से एक साबुत लौंग को लाल कपड़े में बांधकर या सीधे अपनी ऊपरी जेब में रखना शुरू करें। माना जाता है कि यह नजर दोष और नकारात्मक विचारों से रक्षा करती है।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग का जोड़ा
धनतेरस से लेकर दीपावली तक मां लक्ष्मी की रोज पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसे में धनतेरस की शाम को पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी समाप्त होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...