1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

राजपुरा के पास अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज आग की लपटों में इस ट्रेन की दो बोगियां इसकी चपेट में आ गईं। यात्रियों में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

By Sushil Sah 
Updated Date

पंजाब। राजपुरा के पास अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज आग की लपटों में इस ट्रेन की दो बोगियां इसकी चपेट में आ गईं। यात्रियों में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पढ़ें :- Cyclone Akvan Alert: चक्रवात ‘अकवान’ का रेलवे पर असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला

अन्य मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास हुई इस घटना में भीषण आग कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोचों तक फैलने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

इस घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों और रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अभी तक यात्रियों के हताहत होने, घायलों की संख्या और आग लगने की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों की ओर से घटना की विस्तृत जांच और नुकसान का आकलन किए जाने का इंतजार है।

पढ़ें :- कानपुर : वंदे भारत में रिश्तेदारों को बैठाने गए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में फंसे, 139 KM दूर स्टेशन पर उतरे तो लगा 36 हजार का जुर्माना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...