Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Ban the Entry of Rats : घर में चूहों की एंट्री को इस तरह सेे हमेशा के लिए करें बैन

Ban the Entry of Rats : घर में चूहों की एंट्री को इस तरह सेे हमेशा के लिए करें बैन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ban the Entry of Rats : घर में इधर उधर भटकते चूहों से परेशान हैं। घर के कागज, कपड़े और जरुरी समान को अगर कर रहे है खराब। तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप चूहों की घर में एंट्री पर बैन कर सकती हैं।

पढ़ें :- Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

चूहे सिर्फ जरुरी सामानों की नहीं कुतरते बल्कि अपने साथ कई बीमारियों को भी लाते है। चूहों के घर में कई तरह के वायरल आते है। हंता वायरल, लेप्टोस्पायरोसिस, प्लेग, टुलारेमिया जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है।

इतना ही नहीं अगर चूहा काट ले तो रैट बाइट फीवर हो सकता है। चूहों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए हम न जाने कितने जतन करते हैं लेकिन फिर भी जहां तहां से जगह बनाकर चूहे घर में प्रवेश कर लेते है।

नुकसान पहुंचाने लगते है। आजकल बहुत कम जगह में घर बनाए जाते है। ऐसे में वेटिलेश के लिए बिल्डर्स एयर शाफ्ट बनाते है। जिससे हवा आ जा सके, लेकिन अगर आप इसे खुला छोड़ देते है तो इसी रास्ते से चूहे घर में घुस आते है।

शाफ्ट को खिड़की में महीन स्टील की जाली लगा दें ताकि घर में वेटिलेशन रहेगा और चूहों का आना जाना बंद हो जाएगा। इसके अलावा शाफ्ट में गंदगी और बद्बू होती है। इस जगह की साफ सफाई आसान नहीं होती है।

पढ़ें :- Food Warnings: खराब खाने से हर साल 60 करोड़ लोग हो रहे बीमार; 4 लाख से ज्यादा मौतें

कई लोग खाने पीने की चीजें कूड़ा भी शाफ्ट में फेंक देते है जिससे चूहे आना शुरु कर देते है। इसलिए शाफ्ट की सफाई समय समय पर करते रहे। इसके अलावा घर के अनावश्यक छेद और स्पेस को बंद करके रखे खुली दरारों और इस तरह के छेदों से चूहे घुस आते है।

Advertisement