Bangladesh fire : बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में समुद्र किनारे बने TUPTUP Resto and Resort में शनिवार सुबह आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 6:30 बजे इनानी इलाके में स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में लगी। यह रिसॉर्ट मरीन ड्राइव पर पटुआरटेक बीच के पास है। दमकल विभाग के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने दोपहर करीब 1:30 बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की। घायलों को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
तीन मंजिला यह रिसॉर्ट मुख्य रूप से बांस और लकड़ी से बना था और यह कोलाटोली से करीब 29 किलोमीटर दूर समुद्र तट वाले इलाके के प्रवेश मार्ग के पास स्थित है। आग लगने के समय रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे. इनमें से 4 से 5 लोग बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर ए मन्नान ने कहा कि अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। शवों को परिवारों को सौंपने से पहले DNA सैंपल लिए जाएंगे। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।