Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki News: ओवरटेक समय बाइक-ट्रक के नीचे आई, चाचा भतीजी की दर्दनाक मौत

Barabanki News: ओवरटेक समय बाइक-ट्रक के नीचे आई, चाचा भतीजी की दर्दनाक मौत

By संतोष सिंह 
Updated Date

बारांबकी। यूपी के बारांबकी जिले में बाइक से जा रहे चाचा- भतीजी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी अनिल कुमार (36) पुत्र रामजियावन मंगलवार को अपनी भतीजी रिषू (23) पुत्री देशराज निवासी ग्राम जफरपुर थाना रामनगर को बाइक से घर छोड़ने के लिए जा रहा था।

फतेहपुर रामनगर मार्ग पर ग्राम नबीगंज के निकट ट्रक को ओवरटेक करते समय बाईक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई, जिसके कारण चाचा भतीजी को ट्रक ने रौंद दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- मैनाठेर कांड में 15 साल बाद फैसला: IPS अशोक सिंह पर हमले के 16 दोषियों को उम्रकैद
Advertisement