बरेली। बरेली (Bareilly) के संजय नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा किया। ये होटल किसी और का नहीं, बल्कि एक महिला BJP नेता की थी। हैरान कर देने वाली बात ये है कि होटल में बुकिंग करने के मात्र 10 मिनट के भीतर लड़की कमरे में पहुंच जाती थी।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
पुलिस की छापेमारी में मिला आपत्तिजनक सामान
पुलिस टीम ने जब होटल में छापा मारा और 7 युवतियों व 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। कमरे से 82,500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
मोनिका करती थी डीलिंग
SP सिटी मानुष पारिक (SP City Manush Parik) के मुताबिक, होटल की रिसेप्शन पर बैठी मोनिका नाम की महिला ग्राहक और लड़कियों के बीच की कड़ी थी। ग्राहक आते ही उन्हें कमरे की चाबी दे दी जाती और कुछ ही मिनटों में लड़की पहुंच जाती। खास बात ये है कि होटल में न तो किसी का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता था और न ही कोई पहचान पत्र मांगा जाता था।
पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बेटे रेहान की तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर हुईं आगबबूला, बोलीं- जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो...
रेशमा थी सप्लाई की जिम्मेदार
लड़कियों को होटल तक पहुंचाने का काम रेशमा नाम की महिला करती थी। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ग्राहकों से खुद करती थीं संपर्क
गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि वे खुद मोबाइल से ग्राहकों से संपर्क करती थीं। रेट फिक्स करने के बाद उन्हें होटल के कमरे में बुलाया जाता था और फिर ‘स्पेशल सर्विस’ दी जाती थी।
पकड़े गए ग्राहक थे पुराने
गिरफ्तार किए गए युवक सुमित शर्मा (संजय नगर), चन्नू खां (शेरगढ़), और गौश मोहम्मद (भोजीपुरा) – सभी स्थानीय निवासी हैं और होटल के रेगुलर ग्राहक बताए जा रहे हैं। इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने लगाई फटकार! दाऊद इब्राहिम को 'India-based' बताने पर जताई आपत्ति
फरार हैं होटल मालकिन और दलाल
सेक्स रैकेट की दो अहम कड़ियां पहली होटल मालकिन ज्योति पटेल और दलाल रेशमा अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिल चुके हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी।
कई राज्यों से आती थीं लड़कियां
पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और बदायूं की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पैसों की मजबूरी के चलते देह व्यापार से जुड़ीं हैं।