MP Rajya Sabha By-Election : भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य-प्रदेश की एक खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। यह सीट भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राज्यसभा की इस एक सीट पर मतदान 12 नवंबर को होगा और इस दिन ही चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

एल. मुरुगन ने क्यों दिया था इस्तीफा?
इस महीने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपद छोड़ने के बाद राज्यसभा से इस्तीफे की पेशकश की थी। PM मोदी को भेजे इस्तीफे के पत्र में एल मुरुगन ने कहा था कि वह तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं। एल मुरुगन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के बेटे के तौर पर शुरुआत करके माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।”
राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की अनुमति मांगते हुए एल मुरुगन ने आगे कहा था कि अब, मैं ज़मीनी स्तर पर वापस लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मज़बूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं। राष्ट्र सर्वोपरि। पार्टी उसके बाद। स्वयं सबसे अंत में।”