1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. प्रियंका गांधी, बेटे रेहान की तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर हुईं आगबबूला, बोलीं- जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो…

प्रियंका गांधी, बेटे रेहान की तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर हुईं आगबबूला, बोलीं- जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो…

Rehan Vadra Exhibition Controversy : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर सियासत गरमाने लगी है। प्रियंका ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की और उन्होंने कहा कि इसे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बताया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान के सोलो एग्जीबिशन के दौरान प्रबंधन ने उनसे हाल के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी लगभग 74 तस्वीरें हटाने को कहा। कथित तौर पर इसमें SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें शामिल थीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज, पूछा- दूसरों की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे?

एग्जीबिशन शुरू होने से 5 घंटे पहले तस्वीरें हटाने को कहा

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान, जो एक फोटोग्राफर हैं, उन्हेंने अपनी इस प्रदर्शनी का नाम ‘नो आइडिया इज फाइनल’ रखा था। रेहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, “पांच घंटे पहले, बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझे अपने शो “नो आइडिया इज़ फाइनल” – जो आज शाम 7 बजे शुरू होने वाला है – में लगी ज़्यादातर कलाकृतियों को हटाने के लिए मजबूर किया। ये तस्वीरें दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की थीं। ज़ाहिर है, उन्हें यह सामग्री “आपत्तिजनक” लगी। उन्होंने मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा। मैंने मना कर दिया है। मैं भारतीय तिरंगे की तस्वीर नहीं हटाऊँगा। फिलहाल यह शो आंशिक रूप से ही चलेगा, लेकिन मैं कोई दूसरी जगह ढूंढूंगा और विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरों का पूरा कलेक्शन वहां प्रदर्शित करूंगा।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की तीखी प्रतिक्रिया

पढ़ें :- INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च', CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार

बीकानेर हाउस में सोलो एग्जीबिशन से बेटे रेहान के ‘नो आइडिया इज फाइनल’ प्रदर्शनी की तस्वीरें हटाने पर प्रियंका की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह असल में उसी ताकत को खो चुका होता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा है। तुम सच का साथ दो, और हर खूबसूरत चीज़ खुद-ब-खुद तुम्हारे पास चली आएगी। मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...