1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने क्यों त्रिपुंड शेयर कर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’? बहन प्रियंका गांधी ने बताया इस पोस्ट के पीछे का सच

राहुल गांधी ने क्यों त्रिपुंड शेयर कर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’? बहन प्रियंका गांधी ने बताया इस पोस्ट के पीछे का सच

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार सुबह-सुबह अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल पर त्रिपुंड तिलक (Tripundra) की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ (Satyam Shivam Sundaram) लिखा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस पोस्ट को देखकर हर कोई यही सोच रहा कि आखिर उन्होंने त्रिपुंड की तस्वीर क्यों साझा की?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार सुबह-सुबह अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल पर त्रिपुंड तिलक (Tripundra) की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ (Satyam Shivam Sundaram) लिखा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस पोस्ट को देखकर हर कोई यही सोच रहा कि आखिर उन्होंने त्रिपुंड की तस्वीर क्यों साझा की?

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के 10 कैंडिडेट पंजा सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. संघमित्रा जल्द थामेंगी कांग्रेस का हाथ

हालांकि, उन्होंने अपने इस पोस्ट के बारे में विस्तार से कोई भी जानकारी साझा नहीं की, लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उनके इस पोस्ट के पीछे का सच बताया है।

भाई राहुल के X पोस्ट को लेकर बहन प्रियंका ने बताया सच

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल से राहुल गांधी के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि सच्चाई को लंबे वक्त तक दबाया नहीं जा सकता है। इस सरकार ने मेरे भाई को बदनाम करने, उनकी छवि खराब करने और उन पर झूठे मुकदमे थोपने के अभियान में अभूतपूर्व संसाधन झोंक दिए हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया, क्योंकि उन्होंने बिना किसी डर के सच बोलने की हिम्मत की है।

पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो’, खरगे के बयान पर BJP का पलटवार, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा सियासी विवाद

उन्होंने कहा,कि जिस तरह से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने झूठ के इस हमले का डटकर सामना किया है, उसके लिए एक सच्चे योद्धा जैसा अपार साहस, दृढ़ता और निरंतर प्रयास चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा, ‘एक-एक करके सारी परतें खुलेंगी। सच्चाई साफ तौर पर और मजबूती के साथ सामने आएगी। ये तो बस शुरुआत है।

पवन खेड़ा, बोले-मोदी के नेतृत्व में चल रहे झूठ, दमन और गरीबी का अंत होना जरूरी

वहीं, कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा (Rajya Sabha MP Pawan Khera) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के X पोस्ट को री-शेयर करते हुए कहा,कि भगवान शिव बिना किसी आकार, बिना किसी बदलाव और ब्रह्मांड के शाश्वत स्वरूप का प्रधिनिधित्व करते हैं, जो विनाश और पुनर्निर्माण, दोनों को अपने भीतर समाहित करते हैं।

उन्होंने कहा,कि भारत भी ऐसे ही एक नए सवेरे की दहलीज पर खड़ा है, लेकिन उससे पहले मोदी के नेतृत्व में 12 सालों से चले आ रहे झूठ, दमन और गरीबी के अंधकार का अंत होना जरूरी है। राहुल जी सत्य के साथ लगातार खड़े रहे हैं, तब भी जब वे अकेले खड़े दिखाई दिए और वो वक्त भी दूर नहीं है, जब बाकी सब कुछ विलीन हो जाएगा. सिर्फ सत्य बचेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...