VB-G RAM G Scheme Update : उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 1 से 20 नवंबर 2026 तक मनरेगा (वर्तमान में VB-G RAM G योजना) के कार्य बंद रहेंगे। इस फैसले को लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने की जानकारी सभी जिलाधिकारियों को भेज दी गयी है। यह फैसला धान की कटाई और गेहूं की बोआई को देखते हुए लिया गया है।

दरअसल, ग्राम्य विकास विभाग के फैसले का मकसद है कि 1 से 20 नवंबर 2026 तक किसानों को खेती-किसानी के कामों के लिए श्रमिकों की कमी न हो। ऐसे में धान की कटाई और गेहूं की बोआई के व्यस्त कृषि सीजन को देखते हुए यह अवधि निर्धारित की गई है। जिससे किसानों को पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध हो सकें। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने कार्य निलंबन की अवधि में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी होने की जानकारी सभी जिलाधिकारियों को भेज दी है। आदेश में साफ किया गया है कि पूर्व में जारी निर्देशों के अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।

बता दें कि आमतौर पर धान की फसल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह के बीच पककर तैयार हो जाती है और कटाई की जाती है। धान की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर 20 से 25 नवंबर तक सबसे उपयुक्त मानी जाती है। ऐसे में VB-G RAM G योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का लाभ पा रहे श्रमिक व्यस्त रहने किसानों को मजदूर ढूंढने में समस्या आ सकती है।