Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bargad Ke Upay : बरगद के पेड़ में त्रिदेव बसते हैं, पूजा करने से दूर होती हैं भक्तों की समस्या

Bargad Ke Upay : बरगद के पेड़ में त्रिदेव बसते हैं, पूजा करने से दूर होती हैं भक्तों की समस्या

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bargad Ke Upay : बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। इस चमत्कारी वृक्ष की जड़ में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और टहनियों में भगवान शिव निवास करते हैं। इसलिए बरगद के पेड़ की पूजा करने से तीनों देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के साथ-साथ बरगद के पेड़ के कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। बरगद वृक्ष् के चारों ओर सूती का धागा लपेटें। ऐसा माना जाता है कि इससे हर मनोकामना पूरी होती है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को लगातार नौकरी में रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है तो बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सारे काम बनने लगते हैं और सफलता  की प्राप्ति होती है।

2.शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है तो शनिवार के दिन बरगद के तने पर हल्दी और केसर अर्पित करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता हासिल होती है।

Advertisement