Barley Benefits : गर्मी में वातावरण का तापमान अधिक होने की वजह से पेट से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में पेट को ठंडक पहुंचाने वाले आहार सेहत को पोषण देते है। गर्मी के दिनों में गेहूं से ज्यादा फायदेमंद होती है जौ के आटे की रोटी। जौ में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) प्रचुर मात्रा में होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करके, पाचन क्रिया में सुधार करके और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह तृप्ति को बढ़ावा देकर वजन प्रबंधन में सहायता करता है और हड्डियों की मजबूती के लिए फास्फोरस, मैग्नीशियम और तांबा जैसे आवश्यक खनिज प्रदान करता है।
पढ़ें :- Summer Raw Mango Drink : गर्मियों में आम पने में पड़ता है खास मसालों का मिश्रण , बेहतरीन औषधि भी है
डायबिटीज के मरीज के लिए
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि ऋतु फल, सब्जियां और अनाज खाने से सेहत को पोषण मिलता है। इसलिए गर्मी के दिनों में आपको अपना आटा भी बदल देना चाहिए। इन दिनों में गेहूं की रोटी खाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है जौ की रोटी। गर्मी में जौ का आटा पेट को ठंडा रखता है। जो लोग पूरी गर्मी जौ के आटे से बनी रोटी खाते हैं उनका हार्ट ज्यादा हेल्दी रहती है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये रोटी फायदेमंद होती है। जानिए गर्मी में जौ की रोटी क्यों है।
पेट को ठंडक मिलती है
जौ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के दिनों में आपको जौ के आटे से बनी रोटी खानी चाहिए। इससे पेट की गर्मी शांत होती है। जौ की रोटी खाने से गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। जौ की रोटी खाने से पेट को ठंडक मिलती है।