Basant Panchami 2025 : ज्ञान, बुद्धि, विद्या, वाणी और सुरों की देवी मां सरस्वती की पूजा बसंत पंचमी के दिन होती है। हिंदी पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। छात्रों के लिए मां सरस्वती के पूजा वरदान मानी जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस साल 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन यदि राशि के अनुसार कुछ उपाय अपनाए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि आती है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 17 March: इन राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय में मिलेगी नई जिम्मेदारी
राशि के अनुसार करें उपाय
मेष राशि
मेष राशि के लोग वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की उपासना करें और सफेद वस्त्र धारण करें। इसके साथ सरस्वती कवच का पाठ जरूर करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक वसंत पंचमी के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस विशेष पर्व के दिन माता सरस्वती को कलम अर्पित करें ।
पढ़ें :- Gudi Padwa 2026 : मराठी नववर्ष गुड़ी पड़वा इस दिन मनाया जाएगा,जाने शुभ मुहूर्त और महत्व
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को खीर का भोग अर्पित करें
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मंत्रों के जाप के साथ-साथ गायत्री मंत्र का भी जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग इस विशेष दिन पर जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री बांटें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र प्रदान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत उपासना करें और माता को कलम अर्पित करें. इसी कलम से अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य करें।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शुरू कर सकते हैं नया काम
धनु राशि
धनु राशि के जातक मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई भोग के रूप में अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातक इस विशेष अवसर पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल या सफेद रंग का अनाज दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक गरीब बच्चों में पढ़ाई का समान बांटें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक वसंत पंचमी के दिन छोटी कन्याओं को पीले रंग के कपड़े भेंट करें।