Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Basti News: मां बेटी की हत्या के बाद शव जलाने वाले 50 हजार ईनामी आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Basti News: मां बेटी की हत्या के बाद शव जलाने वाले 50 हजार ईनामी आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सेठा गांव में दो लोगो के हत्या के बाद शव जलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति पत्नी को एसटीएफ और कप्तानगंज की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- विधवा पड़ोसन आने-जाने में टोका-टाकी करती थी, जिससे सारे काम बिगड़ जाते थे, तो लाठी से पीट-पीटकर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसबंर 2024 कमें सको सेठा गांव में मां और बेटी की हत्या करके उनके शव को कमरे में रखकर जला दिया था। पुलिस ने जले हुए शव को बरामद किया और हत्याकांड में परिवार के लोगो का नाम प्रकाश में आया। हत्याकांड में बेटा भी शामिल था।

पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी थी। लेकिन दो आरोपियों कौशल चंद्र और रंजना फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कभी की थी। दोनो की तलाश में एसटीएफ और कप्तानगंज पुलिस भी लगी हुई थी।

एसटीएफ ने मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे दोनो अभियुक्त कौशल और रंजना को एसटीएफ और कप्तानगंज पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब गढ़हा गौतम थाना कप्तानगंज के पास से गिरफ्तार किया है। सीएचसी कप्तानगंज में हेल्थ परीक्षण के बाद पुलिस लिखा पढ़ी कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

पढ़ें :- पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की कार्रवाई से नाराज टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने दी खुली चुनौती, बोले- खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे'
Advertisement