Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई की सड़कों पर सीएम योगी का लगा पोस्टर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दी ये सफाई

मुंबई की सड़कों पर सीएम योगी का लगा पोस्टर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दी ये सफाई

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) का बिगुल बज चुका है। राज्य 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। चुनाव से पहले सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी बीच मुंबई की सड़कों पर सीएम योगी (CM Yogi)  के बैनर देखें गए हैं। इन बैनर्स पर सीएम योगी (CM Yogi) की तस्वीर के साथ स्लोगन लिखा हुआ है, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ (Batenge to Katenge) । वहीं मुंबई में लगे इन बैनर्स को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी (BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi)  ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इसका संबंध आजादी के समय हुए बंटवारे से है।

पढ़ें :- Bengaluru Murder Case : पत्नी समेत सात लोगों की सिलबट्टे से  हत्या की, कैब ड्राइवर पुलिस हिरासत में

बताया जा रहा है कि मुंबई की सड़कों पर ये बैनर बीजेपी कार्यकर्ता विश्वबंधु राय (BJP Member, Vishwabnadhu Rai) ने लगवाए हैं। इसे महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बैनर पर सीएम योगी (CM Yogi)  की तस्वीर भी लगी हुई है। इसके अलावा इस पर स्लोगन लिखा हुआ है, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ (Batenge to Katenge)। बैनर पर आगे लिखा है, ‘योगी संदेश… एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे’। वहीं इस यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ स्लोगन लिखे ये बैनर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने दी ये प्रतिक्रिया

बैनर्स के लेकर बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी (BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi) ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ (Batenge to Katenge) वाले बैनर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ‘जब भारत को आजादी मिली, तो विभाजन हुआ। उसके बाद, लोगों ने विभाजन की भयावहता देखी। यह (‘बटेंगे तो कटेंगे’) के पीछे का निष्कर्ष और मूल भाव यह है कि इसकी पुनरावृत्ति न हो।

पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा
Advertisement