Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरेंडर करने वाला था इनामी कमांडर तो माओवादी लीडर ने कर दी हत्या, पुलिस को मिली सड़ी-गली लाश

सरेंडर करने वाला था इनामी कमांडर तो माओवादी लीडर ने कर दी हत्या, पुलिस को मिली सड़ी-गली लाश

By Abhimanyu 
Updated Date

Maoist leader kills Commander : ओडिशा एक वॉन्टेड माओवादी लीडर ने कथित तौर पर अपने कमांडर अन्वेश की हत्या कर दी, जिस पर 22 लाख रुपये का इनाम था। अन्वेश ओडिशा पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला था। कंधमाल जिले में पुलिस ने बुधवार को दरिंगबाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पकारी रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया से अन्वेश उर्फ ​​रेणु की सड़ी-गली लाश निकाली।

पढ़ें :- ‘द केरला स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने लगाई 15 दिनों की अंतरिम रोक, मेकर्स को बड़ा झटका

पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अन्वेश उर्फ ​​रेणु को कथित तौर पर 29 जनवरी को कुख्यात नक्सल लीडर सुकरू ने मारा था। कंधमाल के एसपी हरीश बीसी ने एजेंसी को फोन पर बताया, “यह पता चला है कि अन्वेश को सुकरू और उसके साथियों ने तब मारा था, जब वह कुछ दूसरे माओवादी कैडर के साथ ओडिशा पुलिस के सामने सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था।”

पुलिस ने बताया कि अन्वेश, जो पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला था, केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) और मिलिट्री प्लाटून कमांडर था, और उसके सिर पर 22 लाख रुपये का इनाम था। SP ने कहा कि एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सख्त कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को कब्र से निकाला गया।

Advertisement