Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को चाचा पशुपति पारस ने दिया बड़ा झटका, LJP-R के कई नेताओं ने रालोजपा का थामा दामन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को चाचा पशुपति पारस ने दिया बड़ा झटका, LJP-R के कई नेताओं ने रालोजपा का थामा दामन

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। चिराग की पार्टी लोजपा-रामविलास के करीब 18 नेता मंगलवार को चाचा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP-R) में शामिल हो गए। इनमें लोजपा-आर ( LJP-R)  के पूर्व खगड़िया जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव रतन पासवान समेत अन्य नेता शामिल हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की हुई अहम मुलाकात

इन सभी नेताओं ने रालोजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रालोजपा के मुखिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद चंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, प्रधान महासचिव केशव सिंह आदि मौजूद रहे। रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज (RLJP state president Prince Raj) ने शिवराज यादव को पार्टी का खगड़िया जिला अध्यक्ष एवं रतन पासवान को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। चिराग की पार्टी में भी दोनों नेता इसी पद पर रहे थे।

बता दें कि पिछले सप्ताह शिवराज यादव और रतन पासवान समेत 38 नेताओं ने चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास से इस्तीफा दे दिया था। इस सामूहिक इस्तीफे की वजह खगड़िया में मनीष कुमार उर्फ नाटा की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति बताई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता पार्टी के इस फैसले के विरोध में आ गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि खगड़िया से लोजपा-आर के सांसद राजेश वर्मा के इशारे पर यह नियुक्ति हुई। उन्होंने सांसद पर पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया था।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को गैंगस्टर मामले में दी बेल, पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
Advertisement