पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से बड़े एलान किए जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इनके मानदेय को बढ़ा दिया है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बड़ा दाव चला है। उन्होंने इसका एलान सोशल मीडिया एक्स पर किया है।
पढ़ें :- तेजस्वी, बोले-हमने विधानसभा चुनाव में कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे, भाजपा ने नीतीश कुमार को कर लिया है 'हाईजैक'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि, राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये से बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।
राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025
पढ़ें :- बिहार विधानसभा का नए सिरे से कराए जाए चुनाव, प्रशांत किशोर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
उन्होंने आगे लिखा, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।