Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम 20 विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ंत के बीच रविंद्र जड़ेजा को लेकर आई एक अच्छी खबर, देखिए वीडियो

टीम 20 विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ंत के बीच रविंद्र जड़ेजा को लेकर आई एक अच्छी खबर, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा  (Ravindra Jadeja) को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जडेजा ने बुधवार को रनिंग करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। घुटने की सर्जरी के बाद वो रिहैब से गुजर रहे हैं और इस दौरान वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। जडेजा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो धीमी गति से दौड़ रहे हैं।

पढ़ें :- SRH और RR के बीच रही है बराबर की टक्कर; आज हैदराबाद में होगी रनों की बारिश

दरअसल, चोटिल होने के कारण रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)  टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)  की पिछले महीने घुटने की सफल सर्जरी हुई, जिसके बाद वह रिहैबिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि, सर्जरी सफल रही। कई लोगों को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देना है।

पढ़ें :- IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

बीसीसीआई, मेरे साथी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो , डॉक्टर और प्रशंसक। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट में वापस आने की कोशिश करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।

 

 

Advertisement